तेलीगांव में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण, ग्राम विकास और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
ऑडियो में सुनें (Listen News)
तेलीगांव में प्रस्फुटन समितियों का बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित, ग्राम विकास और पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी
चाचौड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत सेक्टर तेलीगांव में नवांकुर संस्था तेलीगांव के माध्यम से प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, तेलीगांव में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक समन्वयक कृष्णपाल सिंह राठौर एवं पशु चिकित्सक डॉ. गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक समन्वयक कृष्णपाल सिंह राठौर ने ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण, बोरी बंधान तथा दस्तावेजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, पशु चिकित्सक डॉ. गुप्ता ने पशु चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुओं के उपचार, देखभाल एवं समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। मेंटर दिनेश कुमार लोधी ने स्वच्छता और नशामुक्ति के विषय पर जानकारी दी तथा उपस्थित सदस्यों को स्वच्छता अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के अंत में प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था के उधम सिंह लोधी ने किया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →