हापुड़ रामलीला मेले में उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा के लिए पहली बार तैनात हुए महिला-पुरुष बाउंसर
ऑडियो में सुनें (Listen News)
*जनपद हापुड़ के रामलीला ग्राउंड में नवरात्रि मेले की धूम*
हापुड़- सिटी कोतवाली नगर क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में नवरात्रि और दशहरा को लेकर मेले की रौनक देखते ही बन रही है। रामलीला ग्राउंड में आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक मेले में हर दिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और रामलीला देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
इस बार मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। पहली बार 20 बाउंसरों की संयुक्त टीम तैनात की गई है, जिसमें 10 पुरुष बाउंसरों के साथ 10 महिला बाउंसर भी शामिल हैं, जो महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही हैं।
एसपी सिटी के निर्देश पर मेले के पूरे परिसर में पुलिस बल के साथ-साथ बाउंसर टीम चप्पे-चप्पे पर तैनात है। महिलाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है, जहाँ महिला कर्मी 24 घंटे सेवा में लगी हैं।
मेले में सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में CCTV और पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर तैनात और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है। प्रवेश द्वारों पर सख्त जांच की व्यवस्था की गई है।
स्थानीय व्यापारी और समाजसेवी रवि चौधरी ने मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए बताया कि इस बार पुलिस और प्रशासन का सहयोग सराहनीय है। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं भी बनाई गई हैं। रामलीला के मंच पर रोजाना भव्य प्रस्तुति हो रही है, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के सभी मानकों का ध्यान रखा गया है, और मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों ने इस सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की है।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →