TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

बिजनौर: थानेदार और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मंदिर में शादी का दावा

ऑडियो में सुनें (Listen News)
बिजनौर: थानेदार और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मंदिर में शादी का दावा
*बिजनोर के थाना बढ़ापुर के थानेदार ने की गुपचुप शादी* बिजनौर जनपद में एक थाना है बढ़ापुर...वहां नीरज तोमर 3 दिन पहले तक थानेदार थे। थानेदार रहते हुए उनके नंबर से एक वीडियो पुलिस के व्हाटसएप ग्रुप पर शेयर हुआ। इसमें वह एक महिला सिपाही के साथ पर्सनल मोमेंट में थे। पति-पत्नी स्टाइल में। पुलिसकर्मी वीडियो देखकर चौंके। तब तक उस वीडियो को ग्रुप से डिलीट कर दिया। लेकिन उसे डाउनलोड किया जा चुका था। मामला एसपी केके विश्नोई के पास पहुंचा। उन्होंने इसकी जांच कराई। जांच में मामला सही पाया गया। एसपी ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया। अब इस मामले में नया ट्विस्ट आया है। निलंबित इंस्पेक्टर नीरज तोमर और महिला कांस्टेबल पिंकी सैनी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों ने मंदिर में शादी करने की बात स्वीकार की है। महिलाकांस्टेबल कह रही हैं कि किसी ने साजिश के तहत गलत वीडियो पोस्ट किया था। कह रही हैं, अभी मन से शादी हुई है, कानूनी शादी बाद में करेंगे।

जनता की राय / Opinion Poll

क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट