बिजनौर में धूमधाम से जला रावण, रामलीला ग्राउंड में उमड़ी भारी भीड़
ऑडियो में सुनें (Listen News)
बिजनौर में रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन, रामलीला ग्राउंड में उमड़ी हजारों की भीड़
बिजनौर.विजयदशमी के पावन अवसर पर बिजनौर के रामलीला ग्राउंड में रावण वध के बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। सदर विधायक सूची चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रॉकेट में आग लगाकर पुतला दहन कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन देखने के लिए रामलीला ग्राउंड में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विजयदशमी के अवसर पर यहां मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
बिजनौर के रामलीला ग्राउंड में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावण वध के बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। सदर विधायक सूची चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रॉकेट में आग लगाकर पुतला दहन किया। पुतलों में आग लगते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, विजयदशमी के अवसर पर आयोजित मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा और उत्साह के बीच लोगों ने दशहरे के पर्व का आनंद लिया।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →