2027 चुनाव: कांग्रेस का घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज, हेनरीता राजीव सिंह ने जनता से किया संवाद
ऑडियो में सुनें (Listen News)
2027 मिशन को लेकर कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज, हेनरीता राजीव सिंह ने घर-घर जाकर किया संवाद
नेहटोर , बिजनौर। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह ने नेहटोर र के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं विचारों को सुना।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह ने नेहतौर के मोहल्ला शेरखान, पीर शहीद कलां और हकीमान में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों के बीच जनता से सीधा संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया।
कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और आम जनता तक पहुंच बनाने की दिशा में सक्रिय नजर आ रही है। घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी लोगों से जुड़ने और उनकी बात सुनने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस का लक्ष्य जन-जन तक पहुंचना
जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क गतिविधियों को गति दी जा रही है। पार्टी का जोर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह के अभियान को कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →