बिजनौर में कांग्रेस का 'वोट चोरी' के खिलाफ ब्लॉक स्तर पर आंदोलन का ऐलान
बिजनौर में कांग्रेस ने 'वोट चोरी' के खिलाफ कसी कमर
बिजनौर: जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर आज जिला अध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे ‘वोट चोरी’ अभियान को ग्रामीण और शहरी स्तर तक विस्तार देना था।
ब्लॉक और नगर स्तर पर होगा व्यापक प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, अब इस अभियान को ब्लॉक एवं नगर स्तर तक व्यापक रूप से पहुंचाया जाएगा। रणनीति के तहत जिले के सभी ब्लॉकों और नगरों में विशाल जनसभाएं, विरोध प्रदर्शन, जनसंवाद और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि जनता को इस मुद्दे से अवगत कराया जा सके।
पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बैठक के दौरान संबंधित ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा, रणनीतिक तैयारियों और संभावित तिथियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सभी स्थानीय कमेटियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम तय कर उसकी त्वरित रिपोर्ट जिला अध्यक्ष को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आंदोलन को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।