TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

त्योहारों पर यातायात सुधारने के कलेक्टर एस पी ने दिए निर्देश

ऑडियो में सुनें (Listen News)
त्योहारों पर यातायात सुधारने के कलेक्टर एस पी ने दिए निर्देश

,*दीपावली पर यातायात व्यवस्था सुधारने व पार्किंग के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश*

गुना- दीपावली के त्‍यौहारों को देखते हुए शहर में यातायात व्‍यवस्‍था सुचारू बनाने, अतिक्रमण हटाने और पार्किंग की समुचित व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। बैठक मे हनुमान चौराहे पर फूल विक्रेताओं को पीछे स्‍थानांतरित करने पर विचार किया गया एवं रेलवे तिराहे पर रेलवे स्‍टेशन की ओर अस्‍थाई दुकानदारों को पीछे कर सड़क मार्किंग कराये जाने पर निर्णय लिया गया। इसके बाद सहकारी बैंक के पास सशुल्‍क पार्किंग बनाने पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। इसके बाद जयस्‍तंभ चौराहे पर दुकानदारों द्वारा किये गये अस्‍थाई अतिक्रमण को हटाने तथा व्‍हाइट लाइनिंग के बाद ऑटो पार्किंग को व्‍यवस्थित करने के निर्देश दिये गये। वहीं भुल्‍लनपुरा में रेलवे ब्रिज के दोनों ओर से सब्‍जी एवं अन्‍य ठेला हटाने के साथ सीसीटीव्‍ही कैमरा लगाने पर भी चर्चा की गई। इसके साथ यातायात सुगम बनाने के लिए बजरंगगढ़ की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को बायपास की ओर डायवर्ट करने पर चर्चा हुई, जिससे जयस्‍तंभ चौराहे पर यातायात बाधित न हो। इसके साथ ही रेलवे ब्रिज पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए निर्धारित ऊंचाई पर गर्डर लगाने के संबंध में चर्चा हुई एवं लाहोटी तिराहे पर वन-वे यातायात व्‍यवस्‍था लागू करने के निर्देश दिये गये। वहीं बोहरा मस्जिद के पास कचरा अड्डा को साफ कराने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया। एवं सगुन चौराहे से सदर बाजार की ओर वनवे यातायात व्‍यवस्‍था लागू करने की बात की गई। इस मार्ग पर केवल दो पहिया वाहन को जाने की अनुमति होगी।

दीपावली के दौरान बाजार आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  बापू पार्क में लगने वाली दुकानों को हटाया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में भी त्योहार के दौरान पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बैठक में जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर श्री देवांशी शिवहरे एवं सुश्री महिमा चौधरी, सीएमओ गुना श्री शैलेश अवस्थी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट