Join WhatsApp Group Join Now

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ की विधानसभा चाचौड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता बैठक का आयोजन हुआ

प्रियंका पेंची

 आज भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ की विधानसभा चाचौड़ा के अंतर्गत "कार्यकर्ता बैठक" का आयोजन हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री चेतन भार्गव,भाजपा जिलाअध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह सिकरवार, चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची, लोकसभा प्रभारी विकास  विरानी, लोकसभा संयोजक श्री दीपेंद्र  चौहान, जिला प्रभारी श्री गोपाल आचार्य  आदि उपस्थित रहे। 




बैठक को संबोधित करते हुए चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करे। इस दौरान चाचौड़ा मंडल अध्यक्ष प्रद्युमन मीना, तेलीगांव मंडल अध्यक्ष डाल सिंह जादौन, कुंभराज मण्डल अध्यक्ष रोहित कासट, मृगवास मंडल अध्यक्ष अरविंद माहेश्वरी, मधुसूदनगढ़ मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, विधानसभा प्रभारी प्रदीप नाटानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह राजपूत, जिला मंत्री कुसुम कुशवाह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भोला सोनी, चाचौड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता नाटानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष रश्मि शर्मा, मधुसूदनगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष कोशलेंद्र अग्रवाल, कुंभराज नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम मीना, श्रीमती आशा बाधवानी, श्रीमती संगीता अग्रवाल सहित शक्तिकेंद्रो के प्रभारी, बूथ समिति कार्यकर्ताओ सहित वरिष्ठ एवम युवामोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post