Join WhatsApp Group Join Now

7 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसके गुप्तांग में भर दिए कांटे।

 

7 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसके गुप्तांग में भर दिए कांटे

मध्य प्रदेश के गुना जिले से चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 7 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसके गुप्तांग में कांटे भर दिए गए। मामला जिले के मृगवास इलाके का है। इस में तीन आरोपियों में से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। वहीं पीड़ित परिवार ने SP कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया, इसके साथ ही पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मृगवास पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी और उन्हें भगा दिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला गुना जिले के मृगवास थाना क्षेत्र के नाथू का पुरा गांव का है। यहां 7 साल के बालक के साथ लगातार दो दिन दुष्कर्म और क्रूरता करने का मामला सामने आया है। एसपी से शिकायत करने आए 7 वर्षीय मासूम और उसकी मां ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, गांव के ही रहने वाले एक 55 वर्षीय अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 6 मई को बालक के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद अगले दिन गांव के दो अन्य नाबालिग भी मासूम बालक को उठाकर ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया और क्रूरता करते हुए उसके गुप्तांगों में कांटे छेद दिए। दर्द से तड़प रहे बालक की हालत देखकर मां ने पूछताछ की, जिसके बाद बालक ने पूरी वारदात के बारे में बताया।


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मृगवास पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। मेडीकल भी नहीं कराया गया। पीड़ितों द्वारा मृगवास पुलिस पर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post