लापता बेटियों की बरामदगी न होने पर वाल्मीकि समाज का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी
ऑडियो में सुनें (Listen News)
लापता बेटियों की बरामदगी नहीं होने पर वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
चांचौड़ा। वाल्मीकि समाज की दो लापता बेटियों सुहाना एवं रागिनी की शीघ्र सुरक्षित बरामदगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा को ज्ञापन सौंपा। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे जिले में सफाई कार्य बंद कर कामबंद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन में महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों बेटियां 15 सितंबर से लापता हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने से वाल्मीकि समाज में रोष और असंतोष व्याप्त है। महासभा ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश में तेजी लाने और दोनों बेटियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।
विशेष पुलिस टीम गठित करने की मांग
ज्ञापन के माध्यम से सुहाना एवं रागिनी की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने, मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने तथा अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा कर तलाश में तेजी लाने की मांग की गई। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को पूर्ण सुरक्षा एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने और जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी साझा करने की मांग भी रखी गई।
मांग पूरी नहीं होने पर सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी
महासभा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र बीलर वान ने कहा कि समाज की यह मांग किसी के विरोध में नहीं, बल्कि अपनी बेटियों की सुरक्षित वापसी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र ठोस �
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →