गुना पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटरसाइकिल चोर गैंग गिरफ्तार
,*गुना पुलिस की बडी सफलता, बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश*
*20 मोटर सायकिलें (कीमत करीब 18 लाख) बरामद*
गुना - पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाहियों का सिलसिला निरंतर जारी है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट एवं उनकी टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन शातिर बाईक चोरों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल 20 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 अगस्त 2026 को फरियादी धनराज यादव निवासी ग्राम बड़ागांव द्वारा राघौगढ़ तहसील के सामने से अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP08 ZE 4977 के चोरी होने की रिपोर्ट राघौगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी । इस पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 231/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । इसी प्रकार, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को फरियादी अमित चंदेल निवासी ग्राम विजयपुर के द्वारा साडा कॉलोनी से अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP08 MJ 0648 के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । इस मामले में भी राघौगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 288/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतारसी, गिरफ्तारी एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं । जिसके तहत राघौगढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं को संवेदनशीलता से लेकर तत्परता से कार्यवाही प्रारंभ की गई । इस दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों के संबंध में लगातार सूचनाएं एकत्रित की गईं । इसी दौरान गत रात्रि झांकी व्यवस्था में ड्यूटी पर तैनात राघौगढ़ थाना पुलिस की टीम को जेपी कॉलेज के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए । पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा कर उन्हें रोका गया । पूछताछ में उनके द्वारा अपने नाम 1-सुनील उर्फ सन्नी पुत्र दिलीप राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जयसिंहपुरा थाना चाचौड़ा, 2-अंशु पुत्र भागचंद सेन उम्र 25 वर्ष निवासी गीतानगर कॉलोनी कुंभराज जिला गुना एवं 3-लोकेश पुत्र हेमराज कुशवाह उम्र 23 वर्ष निवासी गीतानगर कॉलोनी कुंभराज जिला गुना के बताए ।
पुलिस ने मोटर साइकिल के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए । संदेह के आधार पर मोटरसाइकिल की जांच की गई तो वह राघौगढ़ थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 288/26 में चोरी गई पाई गई । इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल करीब 20-25 दिन पहले साडा कॉलोनी से चोरी करना स्वीकार किया । पूछताछ के दौरान आरोपियों ने राघौगढ़ थाने के अपराध क्रमांक 231/26 में चोरी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के अतिरिक्त गुना जिले के कोतवाली, कैंट, धरनावदा, जामनेर एवं मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्रों से भी मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया । इसके अलावा आरोपियों ने भोपाल, इंदौर तथा राजस्थान से भी मोटरसाइकिलें चोरी करने की जानकारी दी । पुलिस ने दोनों प्रकरणों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 20 मोटरसाइकिलें बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है । इसके अतिरिक्त, राघौगढ़ थाने के अपराध क्रमांक 288/26 में चोरी गई होंडा साइन मोटरसाइकिल तथा अपराध क्रमांक 231/26 में चोरी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। इस प्रकार दोनों प्रकरणों में कुल 20 मोटरसाइकिलों की बरामदगी हुई है ।
चोरी की बरामद अन्य 19 मोटर साइकिलों में 1-होण्डा ड्रीम न्यू चैचिस नंबर ME4JC623KD8085740, 2- होण्डा साईन चैचिस नंबर ME4JC85DJND116825, 3-टीवीएस अपाचे MD634BE89R2D18367, 4-हीरो स्प्लेण्डर प्लस चैचिस नंबर MBLHAR073HNH73498, 5-होण्डा साईन चैचिस नंबर ME4JC658KH7025165, 6-हीरो एचएफ डीलक्स चैचिस नंबर MBLHAR230J9G06166, 7-हीरो एचएफ डीलक्स चैचिस नंबर MBLHAW14XP9L63089, 8- होण्डा एक्टिवा क्रमांक MP43 MG 9941, 9-हीरो स्प्लेण्डर प्लस चैचिस नंबर MBLHAW126N4J13485, 10-बजाज प्लेटिना चैचिस नंबर MD2B63AX6PWH37762, 11-हीरो स्प्लेण्डर प्लस चैचिस नंबर MBLHAW22XR9C07556, 12-हीरो एचएफ डीलक्स चैचिस नंबर MBLHA11AEE9C23204, 13-हीरो एचएफ डीलक्स चेचिस नंबर MBLHAW021KHH10715, 14-हीरो स्प्लेण्डर प्लस चैचिस नंबरMBLHAR084JHG13190, 15-होण्डा एसपी शाईन इंजन तथा चैचिस नंबर घिसा हुआ, 16-हीरो स्प्लेण्डर प्लस चैचिस नंबर MBLHA10CGGHK46305, 17-हीरो एचएफ डीलक्स इंजन नंबर HA11EWN9M05308, 18-होण्डा शाईन चैचिस नंबर ME4JC654DH7071042 तथा 19-बजाज पल्सर 125 चैसिस नंबर MD2B72BX6NCJ67649 शामिल हैं, बरामद सभी मोटर साइकिलों की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये है । इस उल्लेखनीय कार्यवाही में राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, जंजाली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रसना राजावत, उपनिरीक्षक हेमंत राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक सीताराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक भप्पूलाल अहिरवार, प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे, आरक्षक धीरेंद्र गुर्जर, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक धर्मेंद्र रावत, आरक्षक पपेंद्र रावत, आरक्षक बृजेश साहू, आरक्षक रंजीत खटीक, आरक्षक लक्ष्मण भारती, आरक्षक गोविंद सहरिया, आरक्षक सुरेश पटेलिया, आरक्षक कपिल ओझा एवं साइबर सेल के कुलदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है । गुना पुलिस द्वारा जिले में वाहन चोरी सहित अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । राघौगढ़ थाना पुलिस की यह कार्यवाही चोरी की घटनाओं के खुलासे, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए वाहनों की बरामदगी की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है ।
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।