TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

गुना: मंडी शुल्क वसूलने के बाद भी सुविधाओं से वंचित किसान

ऑडियो में सुनें (Listen News)
गुना: मंडी शुल्क वसूलने के बाद भी सुविधाओं से वंचित किसान

लाखों की टैक्स वसूली, लेकिन अन्नदाता बुनियादी सुविधाओं को तरसे

गुना: जिले की बीनागंज कृषि उपज मंडी समिति में किसानों का शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां मंडी शुल्क के नाम पर अन्नदाताओं से सालाना लाखों रुपए की भारी-भरकम राशि वसूली जाती है, लेकिन इसके एवज में मिलने वाली सुविधाएं पूरी तरह शून्य हैं। अपनी गाढ़ी कमाई की उपज बेचने आने वाले किसानों को हर कदम पर दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कृषि व्यवस्था की पोल खुल गई है।

बुनियादी सुविधाओं का अभाव और गंदगी के अंबार

ट्रेंड्स न्यूज मैनेजिंग डायरेक्टर आर के शर्मा की टीम ने जब मंडी का निरीक्षण किया तो पाया,मंडी परिसर के भीतर स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। यहां किसानों के लिए पीने के शुद्ध पानी का कोई इंतजाम नहीं है। इसके अलावा, बिजली, पंखे, पक्की सड़कें और बैठने के लिए उचित व्यवस्था नगण्य स्थिति में हैं। परिसर में चारों तरफ गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे देखे गए, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा भी बना हुआ है। सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जिससे किसानों में गहरा रोष व्याप्त है।

प्रशासनिक दावों के बीच जल्द निरीक्षण का आश्वासन

जब इस गंभीर मामले की गूंज प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची, तो किसानों ने अपनी समस्याओं से मंडी प्रशासक एवं एसडीएम अमित कुमार सोनी को अवगत कराया। किसानों की पीड़ा सुनने के बाद एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही मंडी परिसर का औचक निरीक्षण करेंगे। साथ ही, मंडी सचिव को सख्त निर्देश देकर अन्नदाताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने की बात कही है। अब देखना यह है कि प्रशासन के इन आश्वासनों पर कब तक जमीनी कार्रवाई होती है।

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट