Join WhatsApp Group Join Now

प्रियंका पेंची और प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयास से म.प्र और राज. की जनता को मिला 8 करोड़ के पुलिया की सौगात

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामूहिक प्रयास से विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा की लोकप्रिय विधायक प्रियंका पैची और छबड़ा छीपाबड़ौद विधानसभा के क्षेत्र लोकप्रिय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के कर कमलों से मध्यप्रदेश के बांसाहेड़ा और राजस्थान की सीमा पर अंधेरी नदी की पुलिया 8 करोड़ रुपए की स्वीकृत हुई है। ये पुलिया बहुत ज्यादा लंबे समय से यह लंबित पड़ी थी। जिसमें राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा में आने वे जाने वाले लोगों को बहुत ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता था। जिसे बनाने की बजट स्वीकृति प्रदान हो गई है। बांसाहेडा क्षेत्र को बहुत बड़ी सौगात मिली है दोनों विधायकों का बांसाहेड़ा क्षेत्र ओर सहजनपुर की जनता ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post