मेरठ के मवाना से एक महीने से लापता हैं नरेश कुमार, परिजन परेशान
ऑडियो में सुनें (Listen News)
मवाना से एक माह से लापता हैं नरेश कुमार, परिजन परेशान; पुलिस से तलाश की गुहार
मवाना (मेरठ)। मवाना के मोहल्ला काबली गेट स्थित लक्षशिला कॉलोनी निवासी नरेश कुमार पुत्र बलजीत सिंह पिछले करीब एक माह से लापता हैं। काफी तलाश करने के बावजूद उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजन बेहद परेशान हैं।
परिजनों के अनुसार, नरेश कुमार करीब एक माह पहले घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार के सदस्यों ने उनकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उनकी फोटो विभिन्न थानों और कोतवालियों में भी भेजी गई है, ताकि उनके संबंध में कोई जानकारी मिल सके।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नरेश कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मवाना थाना पुलिस को सूचित करें, जिससे उन्हें सकुशल तलाश कर परिवार से मिलाया जा सके।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →