मेरठ: गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े किसान, शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
ऑडियो में सुनें (Listen News)
हस्तिनापुर (मेरठ)। गांव अलीपुर मोरना में बुधवार को गन्ने का भाव बढ़ाने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया। किसान शौकीन, बालू और आजाद समेत कई किसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
किसानों ने गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल करने, मिल चालू होने से पहले नए मूल्य की घोषणा और बकाया भुगतान ब्याज सहित करने की मांग की। किसानों ने कहा कि जब तक राज्य मंत्री दिनेश खटीक और गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी लिखित आश्वासन नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सूचना पर सीओ पंकज लवानिया, थानाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, नायब तहसीलदार कुलवीर सिंह और एसडीएम संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक किसान टंकी से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →