TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

हस्तिनापुर में 7 नवंबर से मां महाकाली महोत्सव, सजेगा भव्य दरबार

ऑडियो में सुनें (Listen News)
हस्तिनापुर में 7 नवंबर से मां महाकाली महोत्सव, सजेगा भव्य दरबार
हस्तिनापुर में 7 नवंबर से सजेगा मां महाकाली महोत्सव, 10 नवंबर को होगा विशाल भगवती जागरण हस्तिनापुर। न्यू फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में 25वें महाविशाल मां महाकाली पूजन एवं भगवती जागरण का आयोजन 7 से 15 नवंबर तक किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 7 नवंबर को भव्य शोभायात्रा से होगा। 10 नवंबर को विशाल भगवती जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित राम अवतार शर्मा, रिया ब्रजवासी और कुमार विशाल माता का गुणगान करेंगे। आयोजन में 11 नवंबर को प्रसाद वितरण, 12 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और 14 नवंबर को विशाल भंडारा होगा। 15 नवंबर को मां महाकाली की प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस बार रजत जयंती वर्ष पर पहली बार कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली शक्तिपीठ की पावन ज्योति और गंगासागर का पवित्र जल हस्तिनापुर लाया जा रहा है, जो महोत्सव का विशेष आकर्षण रहेगा।

जनता की राय / Opinion Poll

क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट