बीनागंज में दिग्विजय सिंह की यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत
बीनागंज में उमड़ा जनसैलाब, टूटा स्वागत का रिकॉर्ड
गुना: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बहुचर्चित सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा अपने 15वें दिन उज्जैन से चलकर गुना जिले के बीनागंज पहुँची। स्थानीय जनता ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए इस यात्रा का स्वागत किया, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजीव गांधी चौक से सुबह 8 बजे शुरू हुई इस यात्रा में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति क्षेत्र के लोगों के गहरे जुड़ाव को प्रमाणित कर दिया।
चाचौड़ा और शिवनारायण मीना का पुराना राजनीतिक इतिहास
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चाचौड़ा-बीनागंज विधानसभा सीट का दिग्विजय सिंह के राजनीतिक सफर में विशेष महत्व रहा है। इसी सीट से जीत हासिल करने के बाद वे प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुँचे थे। इस ऐतिहासिक राजनीतिक सफर के पीछे स्व. शिवनारायण मीना का बड़ा योगदान था, जिन्होंने अपनी जीती हुई सीट छोड़कर दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ने के लिए दी थी और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त किया था।क्या अब दिवंगत शिवनारायण मीना के पुत्र श्याम भैया को इस सीट से चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिला दिवंगत आत्मा द्वारा उन पर किए एहसान को दिग्गी राजा उतारते हैं या नही ये भविष्य के गर्भ में है।
यात्रा का आगामी रूट और विश्राम कार्यक्रम
प्रातःकाल राजीव गांधी चौक से आरंभ हुई यह पदयात्रा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यात्रा का दोपहर का भोजन और विश्राम ग्राम पटोन्दी में पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र के सौजन्य से निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात, यह यात्रा चोपनकलां से गुजरते हुए घाटाखेड़ी के लिए प्रस्थान करेगी। 'TrendsNews.iN' मैनेजिंग डायरेक्टर आर के शर्मा के ग्राउंड जीरो से रिपोर्टर इस यात्रा की पल-पल की अपडेट और प्रमुख झलकियाँ अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, न्यूज चैनलों पर लगातार साझा कर रहे हैं।देखते रहे।
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।