गुना: चांचौड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाटीजी के बाग में जुआ खेलते 6 दबोचे
चांचौड़ा थाना पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा
गुना: जिले के चांचौड़ा थाना अंतर्गत पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे आधे दर्जन आरोपियों को रंगे हाथों दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर यह कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे जुआरियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी और हजारों की नगदी बरामद की है।
गुप्त सूचना पर पैंची रोड स्थित बाग में दी दबिश
रविवार शाम चांचौड़ा थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पैंची रोड पर स्थित भाटीजी के बाग में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी, जहां छह लोग हार-जीत का दांव लगा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और बरामदगी
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान रामू पुत्र घनश्याम मेर और विजय पुत्र घनश्याम मेर (दोनों निवासी जामनेर), सुनील पुत्र गजराज मीना व दीपक पुत्र हुकुम सिंह मीना (निवासी ग्राम परेवा), अजय पुत्र राजेन्द्र शर्मा (निवासी ग्राम नित्याखेड़ी) तथा देवेन्द्र पुत्र रामहेत मीना (निवासी ग्राम लाछौनी) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 11,700 रुपये नकद और एक ताश की गड्डी विधिवत जब्त की है।
जुए एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में टीआई दिलीप राजौरिया के साथ सहायक उपनिरीक्षक राकेश सिंह, अरुण भदौरिया, प्रधान आरक्षक अशोक बारिया तथा आरक्षक अमित राजावत, जशरथ कुशवाह, अर्जुन तोमर और रामअवतार की भूमिका सराहनीय रही।
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।