TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

बिजनौर: कतर की मस्जिद में नौकरी के नाम पर 1.17 लाख की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

ऑडियो में सुनें (Listen News)
बिजनौर: कतर की मस्जिद में नौकरी के नाम पर 1.17 लाख की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर ब्रेकिंग@ - बिजनौर के नजीबाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कतर देश में मस्जिद में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला थाना नजीबाबाद का है, जहां 02 अक्टूबर 2026 को मौहल्ला सन्तोमालन निवासी मौ० जुबैर ने तहरीर दी थी कि ग्राम जसवंतपुर उर्फ लुकादड़ी निवासी इकबाल अहमद पुत्र लियाकत अहमद ने कतर की मस्जिद में इमाम की नौकरी दिलाने का झांसा देकर बैंक ट्रांसफर, UPI और अन्य खर्चों के नाम पर कुल 1 लाख 17 हजार 200 रुपये हड़प लिए। विश्वास के लिए आरोपी ने कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया था। वीजा एक्सपायर होने पर पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर किस्म का ठग है, इसके खिलाफ पहले से दो और धोखाधड़ी के मुकदमे थाना नजीबाबाद और कोतवाली देहात में दर्ज हैं।

जनता की राय / Opinion Poll

क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट