Join WhatsApp Group Join Now

क्षेत्रीय विधायक प्रियंका पैंची के सानिध्य में एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की


विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा की विधायक प्रियंका पैंची आज विधानसभा चाचौड़ा के ग्राम बटावदा, बकान्या, मृगवास, भूमलाखेड़ी, सानई, एवम मदागन माफी आदि में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर मृगवास मण्डल के अंतर्गत आज एक दर्जन से अधिक लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमे पूर्व सरपंच एवं पूर्व मंडी सदस्य श्री रामप्रसाद जी भील फतेहपुर  एवं श्री अमरसिंह जी मीना वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को क्षेत्रीय विधायक प्रियंका पैंची ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वालो को विधायक प्रियंका पैंची ने फूल माला सहित पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई । इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ता एवम ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनों के बीच हम सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को पहुंचना होगा, ताकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा गरीब कल्याण की जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है उनका पात्र हितग्राहियों को लाभ भी मिल सके और उनका प्रचार भी हो सके। भाजपा की जिस रीति नीति से प्रभावित होकर लोग जुड़ते जा रहे है उसे हमें जन-जन तक पहुंचाना होगा। सरकार की जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है उनका लाभ जिन्हें मिल गया है, उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बारे बताना है और जो योजनाओं का लाभ लेने में वंचित रह गए हैं। उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिलवाना है। जनसंपर्क में मृगवास के मण्डल अध्यक्ष अरविंद माहेश्वरी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजाराम गुर्जर, पर्वत मीना, ब्रज मीना, सोनू शर्मा, सहित कार्यकर्तगण मौजूद रहे। तदोपरांत विधायक प्रियंका पैंची श्री प्रतापराय सिंह भील जी ग्राम जलालपुरा वालो के सुपुत्र मनीष भील के शादी समारोह में पहुंची। जहां भील समाज के लोगो द्वारा उनका व विधायक प्रतिनिधि अनिरुद्ध पैंची का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक प्रियंका पैंची ने नवविवाहित जोड़े के लिए शुभकामनाएं  दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post