Join WhatsApp Group Join Now

प्रियंका पैंची ने स्थापना दिवस मानने के बाद किया जनसंपर्क


 आज चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने विधानसभा अंतर्गत बूथ क्रमांक 162 चाचौड़ा, 188 एवम 189 पैंची पर  कार्यकर्ताओ सहित 44वा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया l जिसमे सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित किया तदोपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमे चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बताया कि देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन एक खास अहमियत रखता है। क्युकी आज के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी l डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। बीजेपी ने पहली बार 1984 में चुनाव लड़ा। उस आम चुनाव में पार्टी को सिर्फ दो सीटें मिलीं। बीजेपी को मजबूत करने में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उप प्रधानमंत्री रहे लाल कृष्ण आडवाणी की अहम भूमिका रही है। भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं के लिए बीजेपी महिला मोर्चा, किसानों के लिए बीजेपी किसान मोर्चा, अल्पसंख्यकों के लिए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा और युवाओं के लिए भारतीय युवा मोर्चा जैसे संगठन देश के विकास के लिए अहम भूमिका निभा रहे है।भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों से ही आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाना यह सभी भारतीय जनता पार्टी ने कर दिखाया है। आज बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। आज इसमें परिवार स्वरूप सदस्यों की संख्या करीब 18 करोड़ है। 2014 बीजेपी के लिए अहम साल रहा जब आम चुनाव में पार्टी ने अपने दम पर 282 सीटें जीतें। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े नरेंद्र मोदी को अभूतपूर्व सफलता मिली और देश के प्रधानमंत्री बने। 2019 में बीजेपी ने बड़े बहुमत के साथ जीत हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाई। वर्ष 2019 में बीजेपी की कई बड़ी उपलब्धियां रहीं जिनमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना और संशोधित नागरिकता कानून को पारित कराना शामिल है। यह सभी कार्य हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार के अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया है। कार्यक्रम के दौरान के बूथ के सभी कार्यकर्ता एवम सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post