TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन, त्योहारों से पहले 40 वारंटी गिरफ्तार

ऑडियो में सुनें (Listen News)
मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन, त्योहारों से पहले 40 वारंटी गिरफ्तार
*मेरठ पुलिस एक्शन मोड़ में एक साथ 40 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार* मवाना - मेरठ जनपद की पुलिस त्योहारों के सीजन में एक्शन मोड़ में दिखाई दे रही है। पुलिस ने अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंटों में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 40 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित न्यायालयों से वारंट और गैर जमानती वारंट जारी थे गिरफ्तारी के बाद सभी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालयों के समक्ष पेश किया गया। किस थाने से कितने वारंटी गिरफ्तार हुए: सरधना पुलिस ने 8 अभियुक्त गिरफ्तार किए।लोहियानगर पुलिस ने 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए। टीपीनगर पुलिस ने 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए।इंचौली, भावनपुर और कंकरखेड़ा पुलिस ने 3-3 अभियुक्त गिरफ्तार किए। मवाना, जानी और ब्रह्मपुरी पुलिस ने 2-2 अभियुक्त गिरफ्तार किए। लिसाड़ी गेट, परीक्षितगढ़, लालकुर्ती, कोतवाली, बहसूमा, सदर बाजार, सिविल लाइन और खरखौदा पुलिस ने 1-1 अभियुक्त गिरफ्तार किया। मेरठ पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जनता की राय / Opinion Poll

क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट