धनतेरस पर उमड़ी भारी भीड़, मवाना के बाजारों में रही जबरदस्त रौनक
ऑडियो में सुनें (Listen News)
मवाना के बाजारों में धनतेरस पर सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। बाजारों में इस कदर रौनक रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। बर्तन, सराफा (गहने), इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहकों का तांता लगा
स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों के साथ-साथ थाली, लोटा, प्रेशर कुकर और इलेक्ट्रिक केटल की जमकर बिक्री हुई।
सोने-चांदी के गहनों और विशेष रूप से चांदी के सिक्कों की जबरदस्त मांग रही।
ऑटोमोबाइल शोरूम पर लोग बाइक और स्कूटी की डिलीवरी लेने पहुंचे, वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर एलईडी टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की खूब खरीदारी हुई।
मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगी झालरें, कंडील, मिठाइयां और गिफ्ट सेंटरों (जैसे फलावदा रोड स्थित चाहत सेंटर) पर भी ग्राहकों का भारी हुजूम देखा
बाजारों में बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा: मवाना के थाना तिराहे और सुभाष चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी, जिससे मुख्य बाजार में ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया ताकि जाम न लगे।
व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ पंकज लवानिया भारी पुलिस बल के साथ बाजारों में पैदल गश्त की।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →