TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान: निकाली गई सेवा ज्योति कलश यात्रा, बांटी गईं पोषण पोटलियां

ऑडियो में सुनें (Listen News)
हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान: निकाली गई सेवा ज्योति कलश यात्रा, बांटी गईं पोषण पोटलियां
*हापुड़। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान* हापुड-जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके तहत प्रत्येक विकास खंड में जिला प्रोबेशन विभाग,स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग,विद्युत व अन्य विभागों द्वारा लगाए गए शिविर मेंआमजनमानस को सरकार द्वारा संचालित की जा रही लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग हापुड़ के द्वारा सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प के तहत निकाली गई। जनपद हापुड़ में सेवा ज्योति कलश यात्रा रेलवे पार्क से शुरू होकर एस एस वी डिग्री कॉलेज तक बाइक व साइकिल के माध्यम से पहुंची। सेवा ज्योति कलश यात्रा में छात्राओं, एनसीसी कैडेट व अन्य लोगों के द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायतो में निरंतर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद हापुड़ के विकास भवन में मुख्य विकासअधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा के द्वारा महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार व स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली व प्रशस्ति पत्र वितरित किये गए। इसी क्रम में राजकीय आई टीआई सिंभावली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रत्येकदिनअलग-अलग सेवा भावना से कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाया जाएगा।

जनता की राय / Opinion Poll

क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट