गढ़मुक्तेश्वर मेले की तैयारी
Rk*कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने गंगा के जलस्तर का किया स्थलीय निरीक्षण*
हापुड- गढ़मुक्तेश्वर में गंगा घाट पर लगने कार्तिक पूर्णिमा मेले का जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने मेले की तैयारियों के दृष्टिगत मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेला स्थल पर घाटों के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि की स्थिति, जल स्तर, घाटों की मजबूती व मार्गों का जायजा लिया। मौके पर लेखपाल व सिंचाई विभाग को जमीन की पैमाइश कर घाटों हेतु समतलीकरण के निर्देश दिए।उंन्होने घाटों को चौड़ा, मजबूत व फिसलन रहित बनाये जाने का आदेश भी दिया ताकि श्रद्धालुओं को स्नान में कोई असुविधा न हो। मेला स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत व साफ-सफाई समय से पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं, घाटों की तैयारी गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर, एक्शन लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।