महालक्ष्मी पूजन 2026: जानिए 8 नवंबर को पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
ऑडियो में सुनें (Listen News)
महालक्ष्मी पूजन के लिए 8 नवंबर को रहेगा शुभ मुहूर्त, वृषभ लग्न में शाम 6:16 से 8:10 बजे तक करें पूजा
चाचौड़ा। दीपावली पर्व के अवसर पर महालक्ष्मी पूजन को लेकर ज्योतिषाचार्य पंडित भगवत स्वरूप शर्मा ने रविवार, 8 नवंबर 2026 को प्रदोष व्यापिनी अमावस्या पर पूजन के शुभ मुहूर्त की जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि महालक्ष्मी जी के पूजन के लिए स्थिर वृषभ लग्न का शुभ समय शाम 6:16 बजे से रात 8:10 बजे तक रहेगा। वहीं वाहनों, दुकानों, कारखानों एवं अन्य मशीनों के पूजन के लिए रात्रि 10:10 बजे से 12:35 बजे तक का समय शुभ रहेगा।
पंडित शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु अपनी-अपनी पारंपरिक परंपराओं एवं विधि-विधान के अनुसार महालक्ष्मी जी का पूजन करें। इस दौरान अखंड ज्योत एवं दीप प्रज्वलित कर मां लक्ष्मी की आराधना करें। साथ ही विष्णु सहस्रनाम एवं गोपाल सहस्रनाम का पाठ करने तथा रात्रि जागरण करने का भी विशेष महत्व बताया।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →