आज कुंभराज मण्डल में भाजपा के वरिष्ठ एवम युवा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी कार्य योजना के संदर्भ में चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक प्रियंका पैंची ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक प्रियंका पैंची ने आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। जिसमे आगामी कार्ययोजना को किस प्रकार संचालित करना एवम क्षेत्र में प्रत्येक जाति वर्ग के लोगो को भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने आदि विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान कुंभराज मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ता सहित मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।