Join WhatsApp Group Join Now

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हाथ को मिला पूर्व विधायक ममता मीना का साथ


 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 

श्री दिग्विजय सिंह की तीन दशक बाद राजगढ़ वापसी जनचर्चा का विषय बनी हुई है। चाचौड़ा की शेरनी कही जाने वाली चाचौड़ा विधानसभा की पूर्व विधायक ममता मीना द्वारा समर्थन मिलने के बाद कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखाई पड़ रही है।


रविवार शाम को दिग्विजय सिंह ग्राम अजगरी पहुंचे। जहां मीणा दंपत्ति द्वारा उनका भावभीना स्वागत किया गया। इंडी गठबंधन के बैनर तले पहले आम सभा हुई। उसके बाद संयुक्त प्रेस वार्ता हुई जिसे पूर्व विधायक ममता मीणा और दिग्विजय सिंह ने संबोधित किया।

जनसंपर्क अभियान पर निकली चांचौड़ा विधायक ने दिखाई मानवता

पूर्व विधायक ममता मीना के पति रघुवीर सिंह मीणा का सर्विस रिकार्ड बहुत शानदार रहा है। उनका राजनैतिक कैरियर भी उतना ही जोरदार है। उनकी पत्नी फायर ब्रान्ड नेत्री श्रीमती ममता मीणा गुना जिला पंचायत अध्यक्ष और चांचौड़ा विधायक रह चुकी हैं। उनका राजनैतिक जीवन उतार चढ़ावों से भरा हुआ रहा है।


कभी दिग्विजय सिंह परिवार के घोर, उग्र और मुखर विरोधी रहे मीणा परिवार द्वारा समर्थन दिए जाने से राजगढ़ लोकसभा में एक नये समीकरण का उदय हुआ है जो कि जनचर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post