Join WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस में शामिल होगी चाचौड़ा पूर्व विधायक ममता मीना ?



गुना जिले के चांचौड़ा इलाके से पूर्व विधायक और 2023 के विधानसभा चुनाव में चांचौड़ा से आप प्रत्याशी ममता मीना कांग्रेस जॉइन कर सकती हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समक्ष कांग्रेस में जा सकती हैं। रविवार को दिग्विजय सिंह उनके गांव अजगरी पहुंचेंगे। हालांकि, कांग्रेस जॉइन करने की खबरों को ममता मीना ने गलत बताया है। ममता मीना 2013 में चांचौड़ा से विधायक रह चुकी हैं। वह भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीती थीं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से प्रियंका पेंची को प्रत्याशी बनाया था। इससे नाराज हो कर ममता मीना ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जाकर उन्होंने इस्तीफा दिया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। आप ने उन्हें चांचौड़ा से प्रत्याशी बनाया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान ने उनके समर्थन में बीनागंज में रोड शो भी किया था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें लगभग 27 हजार वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहीं थी । सूत्रों के अनुसार ममता मीना कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। दिग्विजय सिंह रविवार शाम उनके गांव अजगरी पहुंचेंगे। बताया जाता है की यहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। हालांकि, ममता मीना ने कांग्रेस में जाने की बात को गलत बताया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले उनकी सास का देहांत हो गया था। इसलिए दिग्विजय सिंह उनके घर बैठने आ रहे हैं। यहीं INDIA गठबंधन की एक प्रेस कांफ्रेंस होगी, क्योंकि आम आदमी पार्टी भी इस गठबंधन का हिस्सा है। इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। आम आदमी पार्टी के पूरे कार्यकर्ता प्रदेश की सभी सीटों पर INDIA गठबंधन के लिए जी जान से काम करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post